फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations complete at the Linepar Ramlila Ground; chants of 'Jai Shri Ram' to resound starting today

Moradabad News: लाइनपार रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी, आज से गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete at the Linepar Ramlila Ground; chants of 'Jai Shri Ram' to resound starting today
मुरादाबाद। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में रामलीला आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के साथ मंच, कुर्सियां और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पूरी कर दी गई। पांच अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में मंच को अंतिम रूप दे दिया गया है। मैदान में जगह-जगह बल्ब और लाइटें लगाई गई हैं। आयोजन को लेकर अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। रामलीला के साथ ही दूसरे मैदान में मेले की रौनक भी दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

यहां बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। इनमें नाव झूला, मृदंग, ड्रैगन, आसमानी झूला और मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेला ठेकेदार बबलू ने बताया कि झूलों पर छह-छह राउंड कराए जाएंगे। झूला झूलने पर 50 रुपये से लेकर 130 रुपये तक शुल्क लिया जाएगा। वहीं मैदान में खानपान और अन्य सामान की दुकानें भी सज गई हैं। पांच अक्तूबर से रामलीला मंचन के साथ झूले, खानपान की दुकानें और मेले की अन्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्र में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed