{"_id":"5ff7729f8ebc3e2e6809307b","slug":"preparation-for-providing-dustbin-in-20-houses-of-every-ward-city-news-mbd3753186189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बंद हो जाएंगे पड़ाव घर, हर वार्ड में 20 घरों में डस्टबिन उपलब्ध कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बंद हो जाएंगे पड़ाव घर, हर वार्ड में 20 घरों में डस्टबिन उपलब्ध कराने की तैयारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत नगर निगम नगर वासियों में अपने घरों में ही कूड़े से कंपोस्ट तैयार करने की आदत डालेगा। इसके लिए प्रयोग के तौर पर प्रत्येक वार्ड के 20 घरों में सूखे और गीले कूड़े की डस्टबिन उपलब्ध कराने की तैयारी है।
स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरूआत हो चुकी है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कई निर्णय लिए गए। स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के सलाहकार नासिर ने सुझाव दिया कि नगर के डलावघरों को बंद कर दिया जाए और छोटी गाड़ियों से कूड़ा एकत्रित किया जाए। उन गाड़ियों का कूड़ा एक बड़ी गाड़ी में भरकर सीधे ट्रेचिंग ग्राउंड में भेजा जाए। इस पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को अपने अपने वार्ड के डलाव घरों की सूची तैयार कर गोदाम में उपलब्ध कराने को कहा गया। सफाई गोदाम प्रभारी को शहर के ट्रांसफर स्टेशन वाले डलाव घरों को समाप्त कर अन्य स्थानों से कूड़ा एकत्रित करने को गाड़ी खड़ी करने, छोटी गाड़ियों से कूड़ा एकत्रित कर सीधे ट्रेचिंग ग्राउंड भेजने की व्यवस्था के लिए कह दिया गया है। सलाहकार नासिर से कहा गया कि इस बारे में शहर में प्रचार प्रसार करा दें कि निगम द्वारा अपने डलावघर और डीपी बिंस आदि को समाप्त कर रहा है इसलिए लोग इधर उधर कूड़ा न डालें। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई।
सलाहकार शिल्पा ने सुझाव दिया कि शहर में गली और सूखा कूड़ा अलग डालने की आदत लोगों में डालनी होगी। शुरूआत में प्रत्येक वार्ड के 20 घरों में गीला और सूखा कूड़ा डालने को डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोग कूड़ा अलग डालें। गीला कूड़े में कुछ केमिकल आदि डालकर उसे कंपोस्ट भी बनाया जा सकता है। ऐसे में यदि लोग इच्छुक हों तो अपने घर में ही कंपोस्ट बनाकर अपने घर के पेड़ पौधों, बगीचे में प्रयोग कर सकते हैं। इस बारे में डस्टबिन की व्यवस्था करने को एसआरएमटी वेस्ट मैनेजमेंट के निदेशक को कहा गया। साथ ही जिन लोगों को ये दिए जाएंगे उनके नाम पते उनके मोबाइल नंबर के अलावा कंपोस्टिंग कराते हुए उनके फोटो सलाहकार शिल्पा को उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा सैनेटरी पैड के इंसीनरेटर मशीन को ट्रेचिंग ग्राउंड पर लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए मशीनें खरीदने के टेंडर जल्द निकालने के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई। इसके अलावा भी कई अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई।
विज्ञापन
प्लास्टिक वेस्ट प्रयोग पर जुर्माना
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक वेस्ट की रोकथाम के लिए कड़े प्रयास हों लोगों को बता दिया जाए कि इसके प्रयोग करने और उधर उधर फेंकने पर जुर्माने का प्रावधान है। यदि किसी विवाह मंडप में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक वेस्ट आइटम का प्रयोग हुआ तो 25 हजार तक जुर्माना लग सकता है। इसके प्रावधान और जुर्माने के बारे में पूरी जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा।