{"_id":"66d66d66ff8ebaee8304183c","slug":"prakhar-pandey-of-prayagraj-selected-as-the-best-overall-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-471392-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रयागराज के प्रखर पांडेय चुने गए सर्वांग सर्वोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रयागराज के प्रखर पांडेय चुने गए सर्वांग सर्वोत्तम
विज्ञापन
मुरादाबाद। डाॅ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड में प्रखर पांडेय सर्वांग सर्वाेत्तम चुने गए। प्रखर पांडेय प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के सेवकराम का पुरा के रहने वाले हैं। प्रखर पांडेय को बुलंदशहर जिले में तैनाती मिली है।
उनके पिता आरएन पांडेय केंद्रीय सेवा में रहे हैं। प्रखर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। यूपी पीसीएस की पहली बार परीक्षा देने पर वह नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए थे। उन्होंने गाजियाबाद में कुछ समय तक सेवा भी दी। दूसरे प्रयास में 2022 में डिप्टी एसपी के लिए चयनित हुए। जिसके बाद ट्रेनिंग लेकर सोमवार को डीएसपी बन गए।
-- -- -- -- -- --
जालौन के डीएम की भतीजी आकांक्षा बनीं इंडोर टॉपर
आकांक्षा पांडेय इंडोर विषयों में सर्वाधिक अंक पाकर टॉपर बनी हैं। मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी आकांक्षा पांडेय प्रयागराज के स्टेनली रोड कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने इलाहाबाद विवि से भूगोल में एमए और पीएचडी की है। पिता ओमप्रकाश पांडेय यूपी पुलिस में एएसपी पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके चाचा राजेश पांडेय जालौन जिले के डीएम हैं। आकांक्षा की मां शारदा पांडेय प्रयागराज के उच्च शिक्षण संस्थान की प्रबंधक हैं। आकांक्षा ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है। इसके लिए तैयारी जारी रखेंगी। आकांक्षा को रायबरेली जिले में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आउटडोर टॉपर बने उदित नारायण पालीवाल
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी उदित नारायण पालीवाल आउटडोर में टॉपर चुने गए हैं। उदित नारायण पासिंग आउट परेड के कमांडर रहे हैं। उदित मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से परिवार शिकोहाबाद में ही रहता है। उनके पिता डॉ. सत्यप्रकाश पालीवाल आगरा विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं, जबकि मां एक विद्यालय में प्रधानाचार्या हैं। उदित ने बीटेक किया है और उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उदित के भाई आशुतोष भी इंडियन एयरफोर्स में तैनात हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान परिवार के लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डिप्टी एसपी को इन विषयों का दिया गया प्रशिक्षण
मुरादाबाद। एक साल 15 दिन चली ट्रेनिंग के दौरान इंडोर में कानून व्यवस्था, विधि, मानवाधिकार, साइबर अपराध, पुलिस रेगुलेशन, विधि विज्ञान, भाषा ज्ञान, सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक अध्ययन कराया गया। आउटडोर में घुड़सवारी, मोटर, तैराकी, दंगा नियंत्रण, थाना प्रबंधन, जंगल ट्रेनिंग, दंगाइयों और आतंकवादियों से निपटने, घटनास्थल का निरीक्षण, फायरिंग समेत अन्य विषयों की ट्रेनिंग दी गई। ब्यूरो