फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Praised Maharshi Valmiki

Moradabad News: महर्षि वाल्मीकि जी का किया गुणगान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Praised Maharshi Valmiki
कांठ। श्री कमलेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला माननगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में शनिवार की शाम नवयुवक वाल्मीकि कमेटी माननगर के तत्वावधान महर्षि वाल्मीकि जी का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

पाठ की शुरुआत सिद्धि ने दीप प्रज्वलित कर कराई। हरकेश वाल्मीकि ने मधुरवाणी में पाठ किया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने जय वाल्मीकि-हर-हर वाल्मीकि के जयकारे लगाए। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष अरविंद वाल्मीकि ने बताया कि श्री कमलेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है। रविवार की रात मां भगवती का 33वां जागरण होगा। सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में आठ बजे हवन, दोपहर 12 बजे से जनसभा और दो बजे से नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वाल्मीकि, उपाध्यक्ष संदीप वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, राजन वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, अजय कुमार वीरू वाल्मीकि, विश्वंभर वाल्मीकि, लकी, राजीव कुमार, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed