Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prachi emerges victorious in the Constitution quiz competition

Moradabad News: संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्राची ने मारी बाजी

Fri, 27 Nov 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Prachi emerges victorious in the Constitution quiz competition
कांठ। बृहस्पतिवार को नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम किए गए। जिनका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन




विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अतवीर सिंह त्यागी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल आदर्शों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसके परिणाम स्वरूप 12वीं की छात्रा प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋतिक कुमार और आदित्य राज किशोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 11वीं के भानु त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य मदन सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना विकसित करना है, ताकि वे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, अखिलेश कुमार बिश्नोई, हरीश चंद्र तिवारी, विवेक कुमार राठी, ओमप्रकाश सिंह, निशिकांत पाठक, पीतांबर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed