{"_id":"6aada3d2eb5e4d2be407a53d","slug":"power-supply-to-22-villages-connected-to-the-darapur-electricity-substation-has-been-disrupted-for-12-hours-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-117516-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दारापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 22 गांव की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दारापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 22 गांव की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे से ठप
Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दारापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 22 गांव की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से ठप है। विद्युत आपूर्ति बंद होने का कारण विद्युत उप केंद्र की मुंशीगंज स्थित 132 केवीए उप संस्थान से आ रही लाइन में फॉल्ट है। इस फॉल्ट को रात 10:00 बजे तक विद्युत कर्मचारी नहीं ढूंढ सके थे। लगातार 12 घंटे से 22 गांव के करीब 40 हजार लोग परेशान हैं
। इस बारे में क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां और अन्य लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्हें विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं मिल सकी है। सोशल मीडिया पर भी लोग विद्युत समस्या को उठा रहे हैं। शरीफ नगर के लोगों का कहना था कि उनके गांव से एक किमी दूर दारापुर में विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने पर उन्हें सुचारू विद्युत आपूर्ति की उम्मीद थी लेकिन उन्हें इसका कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। एसडीओ रंजीत सिंह का कहना है कि दारापुर विद्युत केंद्र की अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट है जिसे ढूंढ कर उसे ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। उन्होंने शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारू होने का दावा किया है।