{"_id":"649deb963ad2e7a7a40ce745","slug":"power-cut-on-rampur-road-throughout-the-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-188585-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बकरीद पर रामपुर रोड पर दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बकरीद पर रामपुर रोड पर दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बकरीद के मौके पर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा धरा रह गया। दलपतपुर बिजलीघर से जुड़े कबीर नगर, भैंसिया, बरबाला मझरा, रामपुर दोराहा, ताजपुर क्षेत्र के लोगों ने नौ घंटे परेशानी झेली। दोपहर 1:30 बजे से रात 10:30 बजे तक बिजली गायब रही। त्योहार पर अघोषित कटौती होने से लोगों में गुस्सा रहा।
आए दिन इन क्षेत्रों में बिजली संकट का समान करना पड़ता है। त्योहार के दिन लोगों को बेहतर सप्लाई की उम्मीद थी लेकिन निगम इसमें भी नाकामयाब रहा। लोगों का आरोप है कि उन्होंने जेई व एसडीओ को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शाम तक लाइट नहीं आई तो लोग एकत्र होकर दलपतपुर बिजलीघर पहुंचे। वहां पता चला कि ओवरलोडिंग के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। हालांकि सप्लाई कब तक सुचारू होगी, इसका जवाब कर्मचारियों ने नहीं दिया। इसके बाद रात 10:30 बजे लाइट आई। इस बीच लोगों ने क्षेत्रीय कंट्रोल रूम के नंबर 9193300109 पर भी कॉल की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कंट्रोल रूम के प्रतिनिधि ने लोगों की समस्या तो सुनी लेकिन बिजली क्यों गायब है और कब तक आएगी यह पूछकर बताने में असमर्थ रहे। इसके अलावा अवंतिका कॉलोनी में रात 10 बजे से 12 बजे तक सप्लाई गुल रही। इसके बाद रात हुई बारिश के कारण कई मोहल्लों में बिजली गायब हो गई। बारिश रुकने के बाद इसे सुचारु किया गया।