फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   politicain involved in illegal mining

खनन के खेल में सफेदपोश भी शामिल, संभल तक जुड़े हैं तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
politicain involved in illegal mining
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े एक लाख के इनामी जफर से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस खनन के खेल में सफेदपोश भी शामिल हैं। जिसके तार संभल तक जुड़े हैं। उत्तराखंड से आने वाले खनन लदे वाहन मुरादाबाद के अलावा, संभल, अमरोहा, बदायूं समेत अन्य जनपदों तक जाते हैं। पुलिस इन सफेदपोशों पर हाथ डालने से पहले पुख्ता सबूत जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन

वर्षों से चल रहे इस खेल का खुलासा 13 सितंबर 2022 की रात ठाकुरद्वारा में खनन अधिकारी ने जब उत्तराखंड से आने वाले डंपरों को रोक कर कागजात चेक किए थे। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। खनन अधिकारी और एसडीएम पर हमला कर आरोपी डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच अब तक ठाकुरद्वारा तक ही सीमित थी, लेकिन शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़े जफर से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ ले गए हैं। इस खनन के खेल में संभल के लोग भी शामिल हैं। अधिकांश लोग ऊंची पहुंच वाले हैं। इसलिए पुलिस हाथ डालने से पहले पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। फरार पचास हजार का इनामी दिलशाद के पकड़े जाने के बाद भी अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed