फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police will get 2774 inspectors from Moradabad tomorrow

Moradabad News: उत्तर प्रदेश पुलिस को कल मुरादाबाद से मिलेंगे 2774 दरोगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Police will get 2774 inspectors from Moradabad tomorrow
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मुरादाबाद से उत्तर प्रदेश पुलिस को 2774 दरोगा मिल जाएंगे। इनमें 889 महिला दरोगा शामिल हैं। पुलिस अकादमी, पीटीसी और पीटीएस में पासिंग आउट परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अकादमी में मुख्य मंत्री आएंगे तो उस लिहाज से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षा दल ने बृहस्पतिवार को अकादमी पहुंचकर निरीक्षण किया है।

2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक (दरोगा) के 9534 पदों पर भर्ती निकाली थी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का एक साल का प्रशिक्षण 15 मार्च 2023 से शुरू किया गया था। मुरादाबाद के डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 749, पीटीसी में 1136 और पीटीएस में 889 प्रशिक्षु महिला दरोगा फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं हैं। 16 मार्च की सुबह 09:40 बजे पासिंग आउट परेड होगी। पुलिस अकादमी, पीटीसी और पीटीएस में परेड की तैयारियां शुरू कर गई हैं। तीनों संस्थानों के मैदान सजाए जा रहे हैं। पीटीएस के एडीजी ए सतीश गणेश ने बताया कि परेड की तैयारियां की जा रही हैं। 16 मार्च को परेड होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed