{"_id":"664fdfc31826899cf8010116","slug":"police-sent-woman-accused-of-murdering-her-husband-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-406364-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
कनोबी गांव निवासी नेपाल सिंह की डंडों से पीटकर हत्या करने में नामजद उसकी पत्नी विनीता को बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। नेपाल के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार सुबह ही विनीता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
पुलिस के मुताबिक बिलारी के कनोबी गांव निवासी नेपाल सिंह (35) को शराब पीने की लत थी। इसका उसकी पत्नी विनीता विरोध करती थी। जिसको लेकर उनके बीच विवाद होता था। मंगलवार देर रात नेपाल सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा। पति को नशे में देखकर विनीता को इतना गुस्सा आया कि उसने उसको चारपाई पर गिराकर रस्सी से बांध दिया और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। नेपाल सिंह के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने विनीता का खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं विनीता का पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विनीता को मुरादाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया। अदालत ने विनीता को जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में विनीता ने स्वीकार किया कि उसका पति नेपाल सिंह रोज शराब पीकर आता था। मंगलवार की रात भी वह शराब पीकर आया था। उसने गस्से में पति को चारपाई पर रस्सी से बांधकर डंडों से पिटाई की थी।