फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police recovered two missing schoolgirls and a young woman from the same village within 15 hours.

Moradabad News: एक ही गांव की लापता दो छात्राओं व युवती को पुलिस ने 15 घंटे में किया बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police recovered two missing schoolgirls and a young woman from the same village within 15 hours.
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की इंटर में पढ़ने वाली दो छात्राओं सहित गांव की ही एक अन्य युवती के लापता होने से परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी परेशान हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता के चलते 15 घंटे भीतर ही तीनों को शाहजंहापुर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन




मामला छजलैट के एक गांव का है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इस गांव की इंटर में पढ़ने वाली दो छात्राएं 16 दिसंबर की सुबह रोज की तरह गांव के ही इंटर कालेज जाने को कहकर घर से निकली थीं जो वापस नहीं लौटीं। इनकी तलाश की गई तो पता चला कि दोनों छात्राएं कॉलेज पहुंची ही नहीं थीं। तलाश के दौरान बुधवार को पता लगा कि गांव की ही एक बीस वर्षीय अन्य युवती भी लापता है। जिस पर इनके परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों की तलाश की, जब कोई पता नहीं लग पाया तो परिजनों ने छजलैट पुलिस को लिखित सूचना दी। जिस पर पुलिस ने बुधवार की शाम ही अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों लापता की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में साइबर सेल, सर्विसलांस के साथ ही पुलिस की दो टीमों को भी लगाया गया। पुलिस ने गांव और प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों की तलाश की जा रही थी कि लापताओं के द्वारा किए गए एक फोन से उनकी लोकेशन बिहार के पटना से आ रही ट्रेन में मिली। जिसके बाद छजलैट पुलिस ने ट्रेन के जीआरपी एस्कोर्ट से संपर्क साधा और जीआरपी एस्कोर्ट से तीनों के फोटो व अन्य जानकारी ली। तीनों की पहचान कंफर्म होने के बाद जीआरसी एस्कोर्ट की मदद से इन्हें शाहजंहापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया गया। इसके बाद छजलैट से पुलिस की टीम तुरंत शाहजंहापुर रवाना हुई और बृहस्पतिवार की शाम पुलिस तीनों को वहां से छजलैट थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनको परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- परिजन युवती की करना चाहते थे शादी, छात्राएं थीं परिजनों से परेशान
कांठ। छजलैट पुलिस के अनुसार लापता युवती के परिजन उसकी शादी करना चाहते थे लेकिन वह अभी पढ़ना चाहती थीं। इसी को लेकर वह घर से निकालीं थीं। वह कहीं नौकरी कर अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहती थी। वहीं दोनों छात्राएं अपने-अपने परिजन से परेशान होकर घर निकली थीं। तीनों 16 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे पहले मुरादाबाद पहुंची और यहां से वह ट्रेन में सवार होकर पटना गई थीं। तीनों की बरामदगी से पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि तीनों के शुक्रवार को बयान कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed