फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police race on the highway during Run for Unity

Moradabad News: रन फॉर यूनिटी में हाईवे पर पुलिस ने लगाई दाैड़

Sat, 01 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 01 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police race on the highway during Run for Unity
बिलारी। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह थाना बिलारी पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सीओ सीओ अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ के साथ अनेक पुलिस कर्मियों ने थाना बिलारी से सहसपुर गांव तक हाईवे पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ लगाई। तहसील सभागार में शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई। एसडीएम विनय कुृमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की ओर से निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीएम न्यायिक अंजनि कुमार मिश्रा, तहसीलदार अंकित गिरी, नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। उधर, क्षेत्र के स्योंडारा स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। यहां गोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा और संचालन हरिशंकर शर्मा ने किया। अमरपुरकाशी स्थित कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज में सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादोन ने सरदार पटेल के जीवन आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में गौरव चौहान, आदित्य रावल, अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महेश कुमार, गोपाल मौर्य, प्रियंका सिंह, सुभाषिनी वर्मा आदि ने विचार रखे। डाॅ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामरतन इंटर कॉलेज, शंकर सहाय कन्या इंटर कॉलेज, बीएचपी मेमोरियल इंटर कॉलेज, कोहिनूर एवरग्नीन इंटर कॉलेज, एचएसए इंटर कॉलेज आदि में भी सरदार पटेल जयंती मनाई।
विज्ञापन



भाजपा बिलारी नगर मंडल की ओर से शुक्रवार सुबह नगर के कई बूथों पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाकर उन्हें याद दिया। गोष्ठी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट धमेंद्र गांधी,निहाल सिंह, रामनिवास शर्मा, मनोज ठाकुर, डाॅ. मेघपाल सिंह, गिरीश चंद्र, मनोज प्रजापति, अखिल कुमार शर्मा, सचिन शर्मा आदि ने विचार रखे। भाजपा के खाबरी अव्वल मंडल, नवैनी पहाड़पुर मंडल और महमूदपुर मंडल में भी सरदार पटेल जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed