फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police claims, only brother had committed murder after rape

पुलिस का दावा, तहेरे भाई ने ही की थी दुष्कर्म के बाद हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police claims, only brother had committed murder after rape
कांठ थाना क्षेत्र में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद गला घोंट कर हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी का एक तहेरा भाई है, जो कि घटना के बाद से फरार है। पुलिस को इसके ठोस सबूत मिल गए हैं। यह दावा कांठ थाना प्रभारी एसपी सिंह ने किया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा कांठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी मछली विक्रेता की सात वर्षीय बेटी कक्षा दो की छात्रा थी। वह 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। शनिवार पोस्टमार्टम में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। थाना प्रभारी कांठ एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस को छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले का सुराग मिल गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रा का तहेरा भाई है। वह दिल्ली से करीब एक सप्ताह पहले ही यहां आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से वह फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीमें आरोपी की खोज में रवाना कर दी गई हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकपा नेताओं ने गांव पहुंच की घटना की जांच
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में सात साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की जांच को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी की तथा गांव के कुछ लोगों से भी बातचीत कर स्थिति जानी। जांच के बाद प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। लिहाजा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की प्रदेश सरकार सेे मांग की। पार्टी जिला सचिव थान सिंह की अगुवाई में गए जांच दल में अधिवक्ता विक्रम सिंह, बर्तन मजदूर सभा के जिला मंत्री शरीफ अहमद व मोहम्मद अरकान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed