{"_id":"6a6fad57571142829304685a","slug":"police-attacked-and-uniforms-torn-while-investigating-a-dowry-harassment-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-961660-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज उत्पीड़न की जांच को पहुंची पुलिस पर हमला, वदी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज उत्पीड़न की जांच को पहुंची पुलिस पर हमला, वदी फाड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न के मामले में जांच के लिए मझोला थाना क्षेत्र के गांव मलगद्दा में पहुंची सोनकपुर थाना पुलिस के सामने की ससुराल वालों ने पीड़िता पर हमला कर दिया। बचाव करने पर दरोगा व महिला पुलिसकर्मी को मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। पथराव भी किया। पुलिस ने घायल दरोगा की तहरीर पर महिलाओं सहित आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सोनकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी मुस्कान ने 31 जुलाई को पति व ससुराल के दस लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसआई कृष्णपाल सिंह फोरेंसिंक टीम के साथ जांच के लिए मलगद्दा गांव गए थे। पीड़िता मुस्कान, उसकी मां राबिया और मौसेरा भाई दानिश भी थे। दरोगा कृष्णपाल का कहना है कि जांच के दौरान पीड़ित महिला पर पति दिलदार, सास व ननद आदि ने धारदार हथियार से हमला किया। बचाव करने पर आरोपियों ने महिला पुलिसकर्मी से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। विवेचक पर भी हमला कर दिया। कुछ लोगों ने पथराव भी किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपी सायरून खुद ही अपना सिर फोड़ लिया और ईंट से विवेचक पर हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि एसएसआई कृष्णपाल की तहरीर पर आरोपी दलदार, उसकी मां हुरन, बहन शबाना, राहिल, अफसाना, शहाना, शमा और शायरून के खिलफ मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को आरोपी दिलदार, उसकी मां हुरन, बहन राहिल व शाहेरून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।