फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested the accused who was cutting animals in the house

घर में पशु कटान कर रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused who was cutting animals in the house
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में घर के अंदर पशु कटान कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशु कटान करने के उपकरण और मांस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में कार्यरत पीआरवी-243 की टीम के मुख्य आरक्षी अवनीश शर्मा, आरक्षी राकेश शर्मा और चालक होमगार्ड दया शंकर शर्मा को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि बिनावाल गांव में कुछ लोग घर के अंदर पशु कटान कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को घर के अंदर ही दबोच लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम खलील निवासी बिनावाल थाना मूंढापांडे बताया। पुलिस ने मौके से पशु कटान करने के उपकरण और 50 किलोग्राम मांस बरामद किया है। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed