फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested the accused who fired in a transaction dispute

Moradabad News: लेनदेन के विवाद में फायरिंग आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 15 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused who fired in a transaction dispute
कांठ। रुपयों की लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से दूसरे के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस वारदात से जुड़े फरार आरोपियों को भी पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी अनिकेत कुमार के बिजनौर के थाना स्योहारा तहत आने वाले गांव रामपुर हल्दुआ निवासी अपने परिचित रोहित पुत्र चंद्रपाल को कुछ रुपये दिए थे। बार-बार मांगने पर भी रोहित ने रुपये वापस नहीं किए। सात फरवरी को भरतपुर में एक दावत में रोहित का पिता चंद्रपाल भी आया था, अनिकेत का कहना है कि उसने चंद्रपाल से रुपयों के बारे में कहा तो वह भड़क गया और गालियां देने लगा। इसी को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन शाम को रोहित ने अनिकेत के मामा को फोन कर गालियां दी थीं। आरोप है कि आठ फरवरी को रोहित का पिता चंद्रपाल अपने छोटे बेटे मोहित व कई अज्ञातों के साथ बाइकों से अनिकेत के घर भरतपुर पहुंचा था और जान से मारने की नियत से अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिससे अनिकेत व उसके परिजन बाल-बाल बच गए थे और कमरे में बंद होकर जान बचाई थी। आरोपी बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग करते हुए चले गए थे। कांठ पुलिस ने इस मामले में चंद्रपाल, रोहित, मोहित सहित कई अज्ञातों पर केस दर्ज किया था। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने इनमें से चंद्रपाल को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article