फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police are searching for the child, but are not getting any success.

Moradabad News: बच्चे की तलाश में जुटी है पुलिस, नहीं मिल रही सफलता

Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for the child, but are not getting any success.
कांठ। एक सप्ताह पूर्व रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हुए बच्चे की तलाश में छजलैट पुलिस जुटी हुई हैं लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पा रही है। जिससे बच्चे के परिजन काफी परेशान हैं। कांठ नगर के नवादड़ी का अंकित छजलैट में बिजनौर रोड पर सड़क किनारे डेरा डालकर जड़ी-बूटी बेचता है। 16 अक्तूबर की शाम डेरे के बाहर चारपाई पर खेल रहा उसका डेढ़ साल का बेटा मोहन लापता हो गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन एक सप्ताह होने के बाद भी अभी तक बच्चे का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। जिससे उसके परिजन चिंतित हैं। छजलैट पुलिस बच्चे की तलाश में पूरी तरह से जुटी हुई है लेकिन बुधवार शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। बच्चे के नहीं मिलने से उसके पिता अंकित, मां बंटी सहित सभी परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed