फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PM's address will be broadcast live in 26 circles

पीएम के संबोधन का 26 मंडलों में होगा लाइव प्रसारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM's address will be broadcast live in 26 circles
मुरादाबाद। डिजिटल प्लेटफार्म पर लड़े जा रहे इस चुनाव में सोमवार को बिजनौर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का लाइव प्रसारण होगा। जिले के 26 मंडलों में एलईडी की व्यवस्था की जाएगी। जहां भाजपाई पीएम का भाषण सुन सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में हो रहे विधानसभा चुनाव में रैलियों पर पाबंदी है। जनसभाएं हो रही है। इसमें भी 1000 लोग ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में वर्चुअल रैलियों पर जोर दिया जा रहा है। इसमें भाजपा आगे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। इस जनसभा के जरिए पीएम मोदी मुरादाबाद की छह विधानसभा सीटों पर निशाना साधेंगे। उनके संबोधन को जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के 26 मंडलों में सुबह 11 बजे से लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए हर मंडल के एक बूथ पर एलईडी लगाई जाएगी। जहां भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री के भाषण को सुनेंगे। जिला और महानगर कमेटी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed