फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   physical distansing not follow in BJP western UP president welcome programme

भाजपा पिश्चमी क्षेत्र के अध्यक्ष के स्वागत को लगी होड़, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम दिए तोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
physical distansing not follow in BJP western UP president welcome programme
पाकबड़ा होली डे रीजेंसी होटल के पास क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मोहित बेनिवाल का पुष्प देक - फोटो : CITY
मुरादाबाद। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल शनिवार शाम भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे तो स्वागत को कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा दी। जबकि वह सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ा रहे थे। कई कार्यकर्ता बिना मास्क पहुंच गए। वहीं कार्यालय आसपास वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मोहित बेनीवाल ने कहा कि कोविड महामारी में आप सब ने बहुत काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव का उपाय दो गज दूरी और मास्क है जरूरी। कोविड महामारी में अगर हम दो-तीन चीजों का पालन करेंगे, तब हम सुरक्षित रहेंगे। लोग मास्क जरूर लगाएं। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं दूसरी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कार्यालय पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, रामवीर सिंह, साध्वी गीता, राजीव गुप्ता, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, गिरीश भडुला, सुनीता शर्मा, आलोक सैनी अभिषेक भटनागर आदि मौजूद रहे।

पाकबड़ा होली डे रीजेंसी होटल के पास क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मोहित बेनिवाल का तलवार देक

पाकबड़ा होली डे रीजेंसी होटल के पास क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मोहित बेनिवाल का तलवार देक- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed