फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Petrol pump owner killed in Rampur of uttar pradesh

यूपी: रामपुर में पेट्रोल पंप मालिक की पीट-पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

Fri, 28 Aug 2020 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Aug 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner killed in Rampur of uttar pradesh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाशों के हौंसले बुलंद है, पुलिस भी लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक पेट्रोल पंप मालिक की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। केमरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अपने सिमरिया स्थित पेट्रोल पंप से बाइक से घर जा रहे पंप स्वामीपरवेश कुमार 41 वर्ष की कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर ह्त्या कर दी। 
विज्ञापन


एसपी व सीओ ने रात में घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं, दूसरी तरफ अमरोहा में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव सोहरका में 26 वर्षीय युवक हरिओम पुत्र दुरजी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात 11 बजे गांव का ही एक व्यक्ति हरिओम को घर से बुलाकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर रातभर घर नहीं लौटा। सुबह खेत की मेढ़ पर शव मिला। गले पर रस्सी और चोट के निशान हैं, शरीर पर भी चोट के निशान हैं। गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed