{"_id":"5de75eb58ebc3e548e4302d6","slug":"people-threatened-because-he-give-birthday-wish-to-bjp-leader-lk-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देना पड़ा भारी, अपने बने दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देना पड़ा भारी, अपने बने दुश्मन
Wed, 04 Dec 2019 12:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद दो भाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी। आडवाणी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नौगांवा सादात कस्बे में रहने वाले मोहम्मद अली भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह आठ नवंबर को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल्ली गया था। इसके बाद वहां की फोटो मोहम्मद अली ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। आरोपी के अनुसार कस्बे के इंतखाब और उसके भाई इमरान ने सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद में दोनों ने मोहम्मद अली को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उनकी द्वारा की गई गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास है। पीड़ित ने नौगांवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंतखाब और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन