फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People surprised to see face of girl during ritual of showing face of the bride in Sambhal

अब क्या करे दूल्हा: मुंह दिखाई की रस्म के दौरान बहू का चेहरा देख लोगों के उड़े होश, बोले- ये तो धोखा है

Fri, 03 Feb 2023 06:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Feb 2023 06:25 PM IST
सार

महिलाओं ने बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई है।

विज्ञापन
People surprised to see face of girl during ritual of showing face of the bride in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने सुना उसने वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। यहां एक गांव में युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ और दुल्हन बड़ी बहन बन गई। शादी की सारी रस्में भी धूमधाम से अदा की गईं। जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई शुरू की। दूसरी दुल्हन देखकर महिलाओं में खलबली मच गई। क्योंकि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था, वह दुल्हन नहीं थी बल्कि उसकी बड़ी बहन दुल्हन बनी बैठी थी। ऐसा धोखा पाकर दूल्हा व उसके घरवाले भी खफा हैं।

विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। करीब पांच दिन तक गांव में पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब थाने में पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव एक गांव का है। इस गांव के निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बरात कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी के साथ 26 जनवरी को तय हुई थी। तय तिथि में धूमधाम से विवाह समारोह संपन्न हुआ। ससुराल पहुंची दुल्हन की महिलाओं ने मुंह दिखाई के लिए घूंघट हटाया तो दुल्हन के रूप में सजी युवती दूसरी निकली। 

विज्ञापन

शादी छोटी बहन के साथ तय हुई थी और दुल्हन के रूप में जो युवती थी वह उसकी बड़ी बहन है। दूल्हे के परिजनों द्वारा लड़की पक्ष पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। युवक की शादी कैलादेवी थाना क्षेत्र से हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed