{"_id":"5db40cd48ebc3e013662cfc8","slug":"people-of-these-villages-in-sambhal-do-not-celebrate-diwali-know-the-reason-behind","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के लोगों ने 25 साल पहले ही छोड़ दिया था दिवाली मनाना, अबतक नहीं जलते हैं दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के लोगों ने 25 साल पहले ही छोड़ दिया था दिवाली मनाना, अबतक नहीं जलते हैं दीये
Sat, 26 Oct 2019 03:49 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 26 Oct 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में जहां दिवाली की धूम है, लोग मिठाईयां, पटाखे और सजावट के सामान खरीदने में व्यस्त हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तीन गांव ऐसे हैं जहां के लोग दिवाली नहीं मनाते हैं। बल्कि इस त्योहार के दिन संभल के तीनों गांवों में मातम का माहौल रहता है।
विज्ञापन
संभल जिले के गुन्नौर तहसील के गुन्नौर, मखदुमपुर और हदुदा गांव के लोग पिछले 25 वर्षों से दिवाली नहीं मनाते हैं। इनके गांव में दिवाली के दिन न तो रंगोली सजती है, न ही दीये जलते हैं। दिवाली का प्रकाश इन गांवों तक नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
इसका कारण पूछने पर यहां के ग्रामीणों ने बताया कि 25 साल पहले दिवाली मनाते वक्त स्थानीय निवासी उदयवीर सिंह की मौत हो गई थी। उदयवीर यादव जाति में ओढा गोत्र से ताल्लुक रखते थे। उनकी मौत के बाद से ही ओढा गोत्र के लोगों में यह बात फैल गई कि उदयवीर की मौत दिवाली मनाने के कारण ही हुई थी।
विज्ञापन
इस घना के बाद से ही उक्त तीन गांवों में रहने वाले ओढा गोत्र के लोग दिवाली नहीं मनाते हैं।