{"_id":"6593251091bd7c1d89006d48","slug":"patient-died-due-to-negligence-in-post-operative-care-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-315192-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पोस्ट ऑपरेटिव केयर में लापरवाही से हुई मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पोस्ट ऑपरेटिव केयर में लापरवाही से हुई मरीज की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। आशियाना स्थित ग्लोबल नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच कमेटी ने रिपोर्ट में लिखा है कि पोस्ट ऑपरेटिव केयर में कोताही बरती गई इसलिए यह स्थिति उत्पन्न हुई। ऐसे में अस्पताल संचालक डॉ. पीके श्रीवास्तव को दोषमुक्त किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
हालांकि मरीज के पति प्रेमराज द्वारा लगाया गया आरोप कि सर्जरी झोलाछाप ने की है, गलत पाया गया। पित की थैली में पथरी होने के कारण सितंबर माह में मरीज प्रवेश देवी की सर्जरी ग्लोबल अस्पताल में की गई थी। दो दिन बाद ही उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। शिकायत मिलने पर डीएम के आदेश पर सीएमओ ने मामले की जांच कराई। जांच टीम में जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. राहुल चौधरी, सीपीएच की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम आर्या व एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे शामिल थे। जांच टीम ने पाया कि मरीज की सर्जरी झोलाझाप ने नहीं की। डॉ. पीके श्रीवास्तव ने स्वीकार किया है कि सर्जरी उन्होंने की है। प्रपत्रों में दर्ज स्थिति व डॉक्टर के बयानों में तालमेल नहीं पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मरीज की मौत पोस्ट ऑपरेटिव केयर में कोताही बरतने से हुई है। जबकि डॉक्टर का कहना था कि मृत्यु दिल की समस्या से हुई है। वहीं ग्लोबल नर्सिंग के संचालक डॉ. पीके श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि जांच में क्या लिखा है। जरूरत पड़ी तो वह कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।