फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parker acedemy and aca won the match

पारकर क्रिकेट एकेडमी और एसीए ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
parker acedemy and aca won the match
मुरादाबाद। पारकर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर ई डब्ल्यू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला यूथ क्रिकेट एकेडमी और पारकर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें पारकर क्रिकेट एकेडमी ने 108 रन से बड़ी जीत हासिल की। दूसरा मैच हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी और एसीए के बीच खेला गया। इसमें हाइलेंडर टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले मैच में यूथ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसमें पारकर की टीम ने 20 ओवर में 228 रन बनाए। विनय ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली। यूथ टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वंश ने चार विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ टीम महज 120 रनों पर ढेर हो गई। शिखर ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। पारकर क्रिकेट एकेडमी की टीम से दीपक और हन्नान ने तीन-तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनय को मिला।
विज्ञापन

दूसरे मैच में हाइलेंडर टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। एसीए टीम से एयान मलिक ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 113 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। हाइलेंडर की तरफ से मयंक और सिद्धार्थ ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाइलेंडर टीम ने महज 18 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जीत में आदित्य और आशीष ने 23-23 रनों का योगदान दिया। एसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभय ने पांच विकेट लिए। टूर्नामेंट के दौरान रवि कश्यप, हिमांशु शर्मा, अनिकेत, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed