फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pakistan's symbol on saffron flag went viral, youth arrested

भगवा झंडे पर पाकिस्तान का चिह्न लगाकर किया वायरल, युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's symbol on saffron flag went viral, youth arrested
भगवा झंडे पर पाकिस्तान का चिह्न लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल भी जब्त कर लिया है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। शनिवार को युवक के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

यह मामला कांठ नगर का है। आरोप है कि यहां के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी सुहेल ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल किया था। उसने भगवा झंडे पर पाकिस्तान का चिह्न और उसकी ऑडियो में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया हुआ था, जब इसका पता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चला तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र को दी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का मामला संज्ञान में आते ही कांठ पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कांठ नगर अध्यक्ष अजयपाल तोमर ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थाने की महिला उपनिरीक्षक रेनू तोमर ने बताया कि न्यायालय से मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed