{"_id":"67a27d03d39ec57cfc03d3e8","slug":"paid-fare-in-full-still-crossed-ramganga-bridge-on-foot-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-576779-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किराया दिया पूरा, फिर भी पैदल पार किया रामगंगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किराया दिया पूरा, फिर भी पैदल पार किया रामगंगा पुल
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा पुल बंद होने पर मंगलवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों को शहर में आने नहीं दिया। रामपुर और काशीपुर की ओर से आने बसों को रामपुर दोराहे पर ही रोक दिया गया। इस व्यवस्था को कोसते हुए कोई सिर पर बैग रखकर तो कोई बच्चे को गोद में लेकर पैदल ही रामगंगा पुल की ओर निकल पड़ा। यात्रियों का कहना था कि किराया तो पूरा लिया लेकिन बीच रास्ते में ही उतार दिया। वहीं चंदौसी, बदायूं, आगरा, संभल की ओर से आने वाले यात्रियों को आरटीओ चौराहा पर ही उतार दिया गया। जबकि दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर ही उतरना पड़ा।
यात्री निरूपा शर्मा ने बताया कि वह पीपलसाना में निजी स्कूल में टीचर हैं। मंगलवार दोपहर वह पीपलसाना से रोडवेज बस में बैठीं। कटघर तक का टिकट लिया। लेकिन चालक ने पुल बंद होने का हवाला देकर रामपुर दोराहे पर ही बस रोक दी। जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि आगे पुल बंद है। बस आगे नहीं जाएगी। वह टेंपो से डीयर पार्क तक पहुंचीं। जहां उन्हें पैदल जाना पड़ा। सुशीला देवी ने बताया कि वह रामपुर से आ रहीं हैं। रोडवेज बस ने रामपुर दोराहा पर ही उतार दिया।बच्चे को गोद में लेकर रामगंगा पुल पार किया। उन्हें डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ा।
यात्री पंकज सिंह ने बताया कि उन्होंने चंदौसी से पीतलनगरी तक रोडवेज बस का टिकट लिया था। इसके बावजूद उन्हें आरटीओ चौराहा पर उतार दिया। परिचालक ने बस आगे ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
-- --
रामगंगा पुल बंद होने पर रोडवेज बसों का संचालन पंडित नगला बाईपास से किया जा रहा था। दोपहर में पुलिस ने रोडवेज बसों को शहर में अंदर आने से रोक दिया। पीतलनगरी डिपो की सभी बसों को आरटीओ चौराहे पर रोक दिया गया। यहीं से वापस कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना तो करना पड़ा। - प्रेम सिंह, एआरएम, पीतलनगरी डिपो
-- -
अस्थायी बस अड्डे से नहीं चली राडवेज बसें
- सोमवार को अस्थायी बस अड्डे के लिए जगह नहीं मिलने पर मंगलवार को रामगंगा पुल बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रशासन ने एमडीए ऑफिस के पास अस्थायी बस अड्डा बनाकर रोडवेज संचालन का निर्णय लिया। लेकिन मंगलवार को परिवहन निगम ने इस पर अमल नहीं किया गया। बसों का संचालन पुरानी व्यवस्था के तहत ही होती रही।