फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paddy sacks moved into the warehouse due to bad weather

Moradabad News: मौसम खराब होने से गोदाम में रखवाए धान के बोरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Paddy sacks moved into the warehouse due to bad weather
बिलारी। नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के धान खरीद केंद्र पर शुक्रवार को मौसम खराब होने पर केंद्र के बाहर रखे धान के बोरों को गोदाम में रखवा गया।
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर में धान के दो सरकारी खरीद केंद्र प्रथम और द्वितीय हैं लेकिन दोनों का गोदाम एक ही है। केंद्र प्रभारी अमित सिंह के अनुसार दोनों केंद्रों पर अब तक 400 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मौसम खराब होने पर खरीदे गए धान के बोरे गोदाम में रखवा दिए गए हैं। गोदाम में लगभग दो हजार बोरे रखे जाने ही जगह है।
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के और शुक्रवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही मौसम खराब रहा। उधर, धान क्रय केंद्र पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव और गन्ना समिति बिलारी के संचालक अमित यादव ने बताया कि सरकारी केंद्र पर धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केंद्र पर कई किसानों ने यह भी बताया कि पंजीकरण कराने के बाद सत्यापन कराने में भी देरी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed