{"_id":"61d0a5767cbd31298303ba0d","slug":"paddy-purchasing-center-closed-outside-the-market-opened-again-moradabad-news-mbd414649934","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के बाहर बंद धान क्रय केंद्र फिर खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के बाहर बंद धान क्रय केंद्र फिर खुले
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी के बाहर पश्चिम उत्तर प्रदेश के बंद धान क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही सरकार ने इन्हें बंद कर दिया था। इसका प्रभाव धान खरीद पर पड़ा है। दोबारा खोले गए धान खरीद केंद्रों में से चंद क्रय केंद्रों पर ही धान की खरीद हो सकी है। धान की कुल खरीद का मात्र 60 फीसदी भुगतान ही किसानों को किया जा सका है।
करीब एक सप्ताह पहले शासन ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में मंडी समिति के बाहर स्थित सभी धान क्रय केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया था। इसके क्रम में जिले में स्थापित 70 धान खरीद केंद्र में से मंडी और उप मंडी समिति के बाहर स्थापित 56 धान खरीद केंद्र भी बंद कर दिए गए थे। इसके बाद मुरादाबाद मंडी समिति व ठाकुरद्वारा उप मंडी समिति स्थित पांच-पांच तथा उपमंडी समिति कांठ स्थित चार धान क्रय केंद्रों (कुल 14 क्रय केंद्रों) पर ही किसानों के धान की खरीद की जा रही थी। इससे किसानों को खासी दिक्कत हो रही थी। तीन दिन पहले शासन द्वारा मंडी के बाहर बंद किए गए क्रय केंद्रों को भी अब पुन: खोलने का आदेश कर दिया गया है। डिप्टी आरएमओ आरपी सिंह ने बताया कि इस आदेश के प्राप्त होने के बाद जिले में मंडी के बाहर स्थित सभी बंद किए घए 56 क्रय केंद्रों को भी धान खरीद के लिए खोल दिया गया है, लेकिन मंडी के बाहर स्थित खरीद केंद्रों के अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को जिले में कुल 473 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो सकी।
उन्होंने बताया कि जिले में इस बार 11,8400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक कुल 92800.54 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। जिसमें से 73075.26 मीट्रिक टन धान संबंधित राइस मिलों को प्रेषित किया जा चुका है। इसमें से 704.34 मीट्रिक टन सीएमआर राइस मिलों द्वारा प्रेषित किया जा चुका है। कुल खरीदे गए धान का करीब 60 फीसदी भुगतान संबंधित किसानों को किया जा चुका है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
कुल खरीद लक्ष्य: 11,8400 मीट्रिक टन
अब तक हुई कुल खरीद: 92800.54 मीट्रिक टन
दैनिक खरीद: 473 मीट्रिक टन
धान डिलीवरी: 78 प्रतिशत
सीएमआर: 60 प्रतिशत
भुगतान: 76 प्रतिशत