Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opportunity available now to get your name added to the electoral roll

Moradabad News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज-कल मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Opportunity available now to get your name added to the electoral roll
मुरादाबाद। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए शनिवार और रविवार को विशेष मौका है। 28 और 29 नवंबर को सुबह दस बजे शाम चार बजे तक बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम, विवरण की जांच के साथ फाॅर्म-6, 7 और 8 लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और वर्तमान मतदाता भी अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की जांच कर संशोधन करा सकें। डीएम अनुनय झा ने बताया कि दोनों दिन जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से नागरिक अपने नाम एवं मतदाता विवरण की जांच कर सकेंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी रहेगी। सभी एसडीएम, ईआरओ और एईआरओ मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नए महिला वोटर बनाने को भाजपा चलाएगी विशेष अभियान
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा नए महिला वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। 28 और 29 नवंबर को चलने वाले विशेष अभियान के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार और रविवार को महिला वोटरों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed