{"_id":"6a4c17ade38f33a83b058026","slug":"only-four-complaints-were-resolved-during-the-sampoorna-samadhan-diwas-comprehensive-grievance-redressal-day-bilari-news-c-277-1-smbd1007-114415-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र चार शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
Tue, 07 Jul 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
कांठ। जुलाई माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन संगती गौतम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बिजली और राजस्व विभाग से संबंधित अधिक शिकायतें रहीं। दर्ज किए गए 61 मामलों में से मौके पर चार का निस्तारण कराया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दर्ज शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरतें। जो भी, जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज की गई है, उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट दी जाए। इस दौरान राजस्व, बिजली, पुलिस, समाज कल्याण, विकास, नगर पंचायत, पूर्ति आदि विभागों से संबंधित 61 मामले दर्ज किए गए। जिसमें से राजस्व और समाज कल्याण विभाग से संबंधित दो-दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराकर शेष 57 शिकायतों को जांच कर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, सिद्धार्थ सक्सेना, सीओ सुनीता दहिया, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, ईओ नगर पंचायत रामेश्वर दयाल, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, नगर पंचायत उमरी कलां से नजम अहमद, बीईओ शिवम गुप्ता, सीडीपीओ अनीता, एडीओ पंचायत जबर सिंह, एडीओ कृषि सनोज कुमार, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, जेई जल निगम राजीव शर्मा, राजस्व निरीक्षक केदार सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।