फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   online treatment four hospital

महिला अस्पताल समेत चार सीएचसी में मरीजों का इलाज होगा ऑनलाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
online treatment four hospital
मुरादाबाद। महिला अस्पताल समेत जिले के चार सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन करने की तैयारी है। इन सरकारी अस्पतालों में पर्चा बनाने से लेकर परामर्श और जांच रिपोर्ट सब कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगी। दो महीने में ये सेवाएं शुरू हो जाएंगी। बुधवार को ई-सुश्रुत योजना के तहत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जिला और ब्लॉक स्तरीय सरकारी अस्पतालों में भी ऑनलाइन सेवा शुरू कर चाहती है। ताकि पर्चा बनाने से लेकर, जांच, चिकित्सकीय परामर्श अब कुछ पेपरलेस हो। इसके लिए ई-सुश्रुत योजना के तहत बुधवार को सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जहां सी-डैक के जरिए ऑनलाइन सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण में कांठ, ठाकुरद्वारा, मूंढापांडे और बिलारी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट, फॉर्मासिस्ट को प्रशिक्षित किया गया। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सिस्टम आ गए हैं। सेटअप चालू होते ही नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन पर्चा बनाया जाएगा। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों का भी रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज नहीं होगा। कंप्यूटर के जरिए ही मरीज के भर्ती और रेफर करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। दो महीने के भीतर ये व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed