फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   onion and potato rate down in holesale market

मंडी में चार गुना बढ़ी प्याज की आवक, रेट ओर गिरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
onion and potato rate down in holesale market
मुरादाबाद। आलू ,प्याज और टमाटर की बढ़ रही कीमतों को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदम का असर बाजार में नजर आने लगा है। कोल्ड स्टोर का माल मंडियों में पहुंच रहा है। बुधवार को इसका असर और अधिक नजर आया। मंडी में प्याज की आवक चार गुना तक बढ़ गई, जबकि आलू 60 फीसदी और टमाटर की आवक भी 20 प्रतिशत बढ़ी है। आवक बढ़ने से आलू के थोक भाव में 100 रुपये क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। प्याज में 50 रुपये और टमाटर में भी 50 रुपये क्विंटल गिरावट रही। हालांकि कंट्रोल रेट पर प्याज टमाटर और आलू बेचने के काउंटर अभी शुरू नहीं हुए हैं। अधिकारियों को गाइडलाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

सरकार की सख्ती का असर मंडियों में नजर आने लगा है। आलू, प्याज की आवक बढ़ने लगी है। कोल्ड स्टोर खाली करा दिए जाने से उनमें रखा आलू भी मंडियों में पहुंचने लगा है। बुधवार को शहर की सब्जी मंडी में आलू की आवक 1340 क्विंटल रही, जबकि मंगलवार को 850 क्विंटल आलू पहुंचा था। प्याज की आवक में तो चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को मंडी में 750 क्विंटल प्याज आई जबकि मंगलवार को केवल 220 क्विंटल ही रही। हालांकि टमाटर मंगलवार की तुलना में कम आया। मंगलवार को मंडी में 127 क्विंटल टमाटर पहुंचा था जबकि बुधवार को 150 क्विंटल टमाटर मंडी में पहुंचा। माल की आवक बढ़ने के कारण भाव में भी गिरावट आई है। आलू के थोक भाव में 100 रुपये क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। प्याज में 50 रुपये और टमाटर में भी 50 रुपये क्विंटल गिरावट रही।
विज्ञापन

वस्तु आवक भाव थोक
आलू 1340 कुंतल 2900-3100
टमाटर 150 कुंतल 500 रुपये प्रति 40 किलो
प्याज 750 कुंतल 4200 प्रति कुंतल
राहत : कई सब्जियों के भाव हुए कम
खुदरा बाजार में भी कम हुए भावखुदरा बाजार में भी सब्जियों की कीमत गिरने लगी है। आलू 40, टमाटर 35 रुपये और प्याज 50 रुपये किलो हो गई। हालांकि बुधवार को करवा चौथ का त्यौहार होने की वजह से सुबह के समय रेट कुछ महंगे रहे लेकिन दोपहर बाद भाव गिर गए थे। कुछ ओर सब्जियां भी मंदी हुई है। 50 रुपये मिलने वाली गोभी 15-20 रुपये कुंतल मिलने लगी है। दरअसललोकल गोभी मंडी में आने से इसके रेट गिरे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये 10 रुपये किलो हो जाएगी। 100 रुपये मिलने वाला धनिया भी 30 से 40 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आई पूरी गाइड लाइन, बूथों पर शुरू नहीं हुई बिक्री
भाव नियंत्रित करने को पराग के बूथ ,मंडी समिति ,हाफेड और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से भी आलू प्याज और टमाटर की बिक्री कराने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इस संबंध में कोई गाइड लाइन ना आने की वजह से ये शुरू नहीं हो सके हैं। लोगों को अभी इनके शुरू होने का इंतजार है।
निदेशालय से अभी केवल चार संस्थाओं द्वारा बिक्री के निर्देश मिले हैं लेकिन इसकी विस्त़ृत गाइड लाइन नहीं आई है। अभी ये नहीं पता कि बेचने के लिए माल कहां से आएगा।किस रेट में लोगों को बेचा जाएगा। कितनी अधिकतम लिमिट होगी। इसकी गाइडलाइन आने के बाद ही इनके शुरू करने संबंधी कार्रवाई शुरू होगी।

सुनील कुमार ,जिला उद्यान अधिकारी
कोल्ड स्टोर का आलू मंडी मेंआ रहा है। इस कारण आवक बढ़ी है। मंडी में प्याज नासिक और राजस्थान से आती है। कभी कभी अधिक माल आ जाता है तो कभी कम हो जाता है। बुधवार को प्याज काफी अधिक आई है। मंडियों में अधिकतर सब्जियों के भाव कम हो रहे हैं।
राजेंद्र सिंह, मंडी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed