फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one barracke alloted for MLA and remaining 16 for 3050 prisoners

एक बैरक में विधायक जी बाकी 16 में 3050 बंदी

Thu, 07 Apr 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
one barracke alloted for MLA and remaining 16 for 3050 prisoners
जेल
स्वीकृत क्षमता से पांच गुना से भी अधिक बंदियों के बोझ से हांफ रही जेल में भी सत्ताधारी दल के पूर्व विधायक को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जेल की एक पूरी बैरक पर सपा सरकार बनने के बाद से ही पूर्व विधायक उस्मान का कब्जा चला आ रहा है। जबकि बाकी की 18 बैरकों में 3050 बंदी ठूंस ठूंसकर भरे गए हैं।
विज्ञापन


हालात ये हैं कि लेटना तो दूर बंदियों को बैरक में बैठने तक की जगह नसीब नहीं है। नतीजतन तमाम बंदियों को टायलेट में ठूंस दिया जाता है जो पूरी रात दुर्गंध के बीच बैठकर रात बिताने को मजबूर हैं। मुरादाबाद जेल की क्षमता 511 बंदियों की थी। जिसे नई बैरक बनने के बाद बढ़ाकर 611 बंदी कर दिया गया था।
विज्ञापन


जेल में छोटी बड़ी मिलाकर कुल 22 बैरक हैं। इनमें से एक अस्पताल बैरक है। बच्चा बैरक  और मुलायजा बैरक को हटा दें तो 19 बैरक बचती हैं। इनमें से भी एक महिला बैरक है और एक बुजुर्ग बैरक। कभी मुलायजा बैरक के तौर पर इस्तेमाल होती रही बैरक नंबर दो पर पिछले करीब चार साल से पूर्व विधायक उस्मान उल हक का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल सूत्रों का कहना है कि इस बैरक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक उस्मान उल हक अकेले रहते हैं। तमाम अफसरों का आए दिन जेल में दौरा होता है। सरप्राइज छापामारी की जाती है।


लेकिन बंदियों की पांच गुना भीड़ से जूझ रही जेल में एक पूरी की पूरी बैरक पूर्व विधायक को क्यों दी गई, इस ओर कभी किसी अफसर का ध्यान नहीं जाता। कुछ दिन पहले बीमार होने के बाद उस्मान अस्पताल चले गए। उनके जेल जाने के बाद उनके तीन सिपहसलार जेल में उनकी बैरक को संभाले हुए हैं। बाकी की बैरकों पर गौर करें तो हरेक बैरक में औसत 200-200 बंदी ठूूंस - ठूंसकर भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed