फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one arrested in 30 lakh milk truck theaft

तीस लाख की कीमत के दूध लदे ट्रक को चोरी करने में एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
one arrested in 30 lakh milk truck theaft
मुरादाबाद। तीस लाख की कीमत के दूध के पैकेट लदे ट्रक को चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि कुंदरकी के सीकरी मिलक निवासी सबाबुल ने ट्रक चोरी का केस दर्ज कराया था। 27 दिसंबर को ट्रक में दूध के पैकेट लादकर पंजाब से रवाना किया गया था। बरेली निवासी चालक प्रमोद ने इस ट्रक को मझोला थानाक्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा किया था। यहां से ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले में नदीम और फाजिल को गिरफ्तार कर ट्रक का इंजन व अन्य पार्ट्स बरामद किए थे। जबकि ट्रक में लदा माल बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को भोजपुर जामा मस्जिद के पास रहने वाले मुनव्वर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी नदीम और फाजिल के साथ मिलकर ट्रक चोरी किया था। ट्रक चोरी करने के बाद मुनव्वर ने उसमें लदा माल भोजपुर में ही स्थित अपने गोदाम में उतरवा लिया था। आरोपियों ने गोदाम में रखे दूध के पैकेट खोल कर पनीर बना कर बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी बरामद भी की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed