फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One-and-a-half-year-old Mohan remains missing even after three months.

Moradabad News: लापता होने के तीन महीने बाद भी नहीं मिला डेढ़ साल का मोहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-year-old Mohan remains missing even after three months.
कांठ। तीन महीने पहले छजलैट में बिजनौर मार्ग के किनारे लगे डेरे से डेढ़ साल मासूम मोहन लापता हो गया था। उसी दिन से उसके मां-बाप का एक-एक दिन रो-रोकर बीत रहा है। बेटे के गम में परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन


मूल रूप से कांठ के गांव नवादड़ी का रहने वाला अंकित छजलैट में बिजनौर मार्ग के किनारे डेरा लगाकर जड़ी-बूटी बेचता है। अंकित अपनी मां ईमामन, पत्नी बंटी, तीन साल के बेटे रोहन, डेढ़ साल के मोहन और बेटी दीप्ति के साथ इसी डेरे में पिछले पांच साल से रह भी रहा है। 16 अक्तूबर 2025 को शाम पांच बजे के करीब अंकित के दोनों बेटे डेरे के बाहर चारपाई पर खेल रहे थे। वह किसी काम से छजलैट किसान तिराहा पर आ गया था। पत्नी बंटी डेरे में सामान लेने चली गई थी, इसी बीच बाहर खेल रहा मासूम मोहन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। साथ ही सर्विलांस, एसओजी टीम भी लगाई गई। पुलिस टीमों ने खुद और ड्रोन की मदद से भी दूर तक जंगल को भी खंगाला। दूसरे जनपदों तक भी पुलिस ने पूछताछ की। बच्चे के लापता होने के समय इधर से गुजरे वाहनों की भी डिटेल निकाली गई तो वहीं सीडीआर को भी खंगाला गया। बच्चे के परिजन भी तलाश में लगे रहे, लेकिन आज तक मासूम मोहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

शनिवार को अंकित ने कहा कि वह कहते हैं तो पुलिस हर बार बच्चे को तलाश करने का भरोसा देती है। मगर वह आज तक उसे खोज नहीं पाई है। अब तो उनका भरोसा भी टूटता ही जा रहा। मां बंटी कहती है कि हर वक्त बेटे की याद आती है। बताते हुए उसकी आंखें भर आईं बोली कि उसका बेटा मोहन मिल जाए तो उसे और कुछ नहीं चाहिए। इस मामले में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed