फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One accused arrested in connection with firing and stone-pelting in Bhainsiya village

Moradabad News: भैंसिया गांव में फायरिंग-पथराव में एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in connection with firing and stone-pelting in Bhainsiya village
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के भैंसिया गांव में पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी सुजीब को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कटघर के भैंसिया गांव निवासी फुरकान की पत्नी मेहरुल निशा ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसके मकान के पास सुजीब का मकान है। मेहरुल निशा का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह सुजीब की पत्नी अस्तारा उसे देखकर गाली-गलौज कर रही थी। विरोध करने पर अस्तारा और उसका पति सुजीब झगड़ा करने लगे थे। शोर-शराबा सुनकर मेहरुल निशा के परिवार के मंसूर, फैज और हिना आ गए और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। इसी दौरान सुजीब, उसकी पत्नी अस्तारा ने शोर मचाकर अपने परिवार के राशिद, शकील, राशिद, आदिल, आलिम, शारिक, नावेद, जावेद, रहीब, करीम, इशरार, शेरू, कादिर, मुबारक, मुसर्रत, मुस्लिम रागिब ठेकेदार, बिलिया, इल्यास और 8-10 अज्ञात लोग बुला लिए थे। उन्होंने आते ही मेहरुल निशा और उसके देवरानी की बेटी पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके अलावा आरोपियों ने पथराव भी किया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की थी। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि इस मामले में 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में शनिवार को आरोपी सुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed