फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One accused arrested for misappropriation of Amul milk worth lakhs of rupees.

Moradabad News: लाखों रुपये के अमूल दूध की हेराफेरी में एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for misappropriation of Amul milk worth lakhs of rupees.
मैनाठेर। अमूल दूध की खेप को गंतव्य तक पहुंचने के बजाय बीच रास्ते में बेचकर लाखों रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल ट्रक और अमूल दूध की बची हुईं पेटियां बरामद की हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी जाने आलम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गुजरात से अमूल दूध की खेप बिहार के भागलपुर भेजी गई थी।
आरोप है कि ट्रक स्वामी, चालक और उनके साथियों ने सुनियोजित तरीके से ट्रक को रास्ते में रोककर उसमें लदा करीब 11 लाख 29 हजार 804 रुपये मूल्य का दूध दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में बेच दिया। इसके बाद आरोपियों ने लगातार झूठी जानकारी देकर शिकायतकर्ता को गुमराह करने की कोशिश की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को ग्राम गुरेर निवासी मोहम्मद सऊद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूध बिक्री के 3 लाख 85 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त ट्रक और 27 पेटी अमूल दूध बरामद किया।
विज्ञापन

जबकि इस मामले में नूरैन, सऊद, अजीम, मोहम्मद आफाक, मुस्तेजाव, नन्हे और राहत अली के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। थाना प्रभारी किरनपाल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed