फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On the orders of SDM, the police stopped the marriage of a minor.

Moradabad News: एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
On the orders of SDM, the police stopped the marriage of a minor.
बिलारी। नगर के मोहल्ला रहमतनगर में एक नाबालिग की शादी पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर रुकवा दी। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच शुरू करते ही दूल्हा और बराती निकाह किए बगैर वापस दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन

मोहल्ला रहमतनगर निवासी एक युवक ने बीती पांच जून 2024 को अपने ही मोहल्ले के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बहन घर में अकेली रहती है। आरोपियों ने उसकी बहन के अपहरण का प्रयास किया और आरोपियों के परिवार के एक युवक ने उसकी बहन से जबरन निकाह करने का प्रयास किया। इस मुकदमे में नामजद आरोपी पक्ष को जेल जाना पड़ा था इसी वजह से दोनों में रंजिश बढ़ गई थी।
विज्ञापन

युवक ने अपनी जिस बहन को साल भर पहले 15 वर्षीय होना बताया था उसी का रिश्ता तय कर दिया और सोमवार को दोपहर को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के मोहल्ला भजनपुरा से दूल्हा समेत बरात भी आ गई। दूल्हा दुल्हन की निकाह की तैयारी चल रही थी तभी पूर्व के दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपी पक्ष के लोग एसडीएम बिलारी न्यायालय में पहुंचे और मुकदमे में युवती को नाबालिग होना बताते हुए उसकी शादी रुकवाने की गुहार की। एसडीएम ने थाना बिलारी पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने और निर्धारित आयु सीमा पूरी न होने पर युवती की शादी रुकवाने के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश पर जैसे ही थाना पुलिस मोहल्ला रहमतनगर पहुंची तब काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुल्हन के रूप में सजी बैठी युवती के बालिग होने के प्रमाण पत्र परिजनों से मांगें लेकिन वह नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दुल्हन बनी युवती, उसके परिजन,दिल्ली से आए बराती और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। यहां युवती के भाई ने पुलिस को यह लिखकर दे दिया कि उसकी बहन अभी नाबालिग है अब बालिग होने पर ही उसकी शादी की जाएगी। वह अपनी बहन की बरात को वापस लौटवा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद बरात वापस दिल्ली लौट गई। युवती की बरात लौट जाने पर देर शाम युवती पक्ष के अनेक लोगों ने शिकायतकर्ता पक्ष के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। नाबालिग युवती की बिना निकाह हुए बरात लौट जाने का घटनाक्रम सोमवार देर शाम तक नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed