फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On Saturday, the auto driver was fined for carrying more passengers.

Moradabad News: शनिवार को अधिक सवारी बैठाने में ऑटो का हुआ था चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
On Saturday, the auto driver was fined for carrying more passengers.
मुरादाबाद। कुंदरकी के अब्दुल्लापुर निवासी संजू के जिस ऑटो में हाईवे पर रोडवेज बस ने टक्कर मारी थी। उसका 15 दिन में तीन बार अधिक सवारियां बैठाने में चालान हुआ है। हैरानी की बात है कि शनिवार को भी चालान हुआ था। फिर भी रविवार को संजू ने 10 सवारियां बैठा ली और दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पहुंच गया। जबकि इस ऑटो में चालक के अलावा तीन सवारियां ही बैठाई जा सकती है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि संजू के इस ऑटो को इस माह 15 नवंबर को अधिक सवारियां बैठाने में चालान किया गया है। इसके बाद 19 नवंबर भी अधिक सवारियां बैठाने में चालान हुआ। 25 नवंबर को नो पार्किंग में चालान हुआ है। शनिवार को भी अधिक सवारियां बैठाने में चालान हुआ है। रविवार को संजू ने फिर 10 सवारियां बैठा ली और उन्हें शादी समारोह में छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

00

हादसे के बाद हाईवे पर लग गया जाम

मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार की दोपहर हुए भीषण हादसे के बाद जाम लग गया। कटघर, यातायात और मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाने के बाद करीब एक घंटे बाद यातायात चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सड़क हादसे की शिकार गर्भवती सुमन की नौ माह पहले हुई थी शादी

मुरादाबाद। मधुपुरी निवासी हरदीप सिंह से सुलतानपुर निवासी सुमन की नौ माह पहले शादी हुई थी। वह सात माह की गर्भवती थीं। शादी में शरीक होने के लिए सुमन भी धर्मपाल के घर जा रही थीं और हादसे का शिकार हो गईं। सुलतानपुर निवासी करन सिंह के साथ टेंपो पर बैठकर उनकी बहन सुमन भी जा रही थीं। हादसे में करन की पत्नी सीमा और बेटी अनाया के साथ सुमन की भी मौत हो गई। पत्नी के मौत की जानकारी मिलने के बाद पति हरदीप जिला अस्पताल की स्थित मोर्चरी पर पहुंचे। पत्नी का शव को देखते ही वह फफक फफकर रोने लगे। परिवार के लोगों ने उसे ढाढ़स बंधाया। उन्होंने बताया कि एक साथ साथ दो जान चली गई। टेंपो में स्थान नहीं होने की वजह से करन सिंह के दोनों बेटे रोहित और अभिषेक साथ नहीं गए और घर रहने के कारण सुरक्षित बच गए।




00

ऑटो चालक संजू अचानक शादी में जाने के लिए तैयार हुआ



मुरादाबाद। दुर्घटना का शिकार ऑटो चालक संजू रविवार को कहीं अन्य स्थान पर जा रहा था लेकिन अधिक सवारी देखकर शादी में जाने के लिए तैयार हो गया। सुलतानपुर निवासी ऑटो चालक संजू सिंह के छोटे भाई राजीव ने बताया कि उसका भाई पहले शादी में जाने के लिए तैयार नहीं था। वह अन्य स्थान पर जा रहा था लेकिन अचानक शादी में जाने का ऑफर मिलने पर वहां जाने के लिए तैयार हो गया। घर से निकलने के कुछ देर बाद उसे बड़े भाई की मौत की सूचना मिली। ऑटो चालक की एक बेटी और दो छोटे बेटे मौजूद हैं।



00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed