फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   On honeymoon husband said to his wife he has relationship with another girl in in Moradabad

आखिर कब तक सहती: सुहागरात की रात से कर रही हूं कॉम्प्रोमाइज, पति ने हाथ तक नहीं लगाया, देवर ने किया दुष्कर्म

Sun, 20 Nov 2022 06:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Nov 2022 06:55 PM IST
सार

युवती ने पति को समझाया कि शादी से पहले आपके किसी से संबंध रहे हैं या नहीं। इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अब हम अपना वैवाहिक जीवन सही रखेंगे। 

विज्ञापन
On honeymoon husband said to his wife he has relationship with another girl in in Moradabad
मामला मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र का है - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया केस कराया है। उसका आरोप है कि पति ने सुहागरात पर उसे कहा था कि उसका किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रह है।

विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि 16 अप्रैल 2021 को बिलारी क्षेत्र निवासी दवा व्यापारी के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद वह अपनी ससुराल गई तो सुहागरात पर पति ने कहा कि उसके किसी दूसरी युवकी से संबंध है। उसका अफेयर चल रहा है, वह उसे नहीं रखना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पति को समझाया कि शादी से पहले आपके किसी से संबंध रहे हैं या नहीं। इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अब हम अपना वैवाहिक जीवन सही रखेंगे। इसके बाद से लगातार पति और ससुराल वालों ने उसे तरह तरह से परेशान किया। 

विज्ञापन

पांच जून 2021 पर घर में अकेली थी। ससुराल वाले शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पति व ससुराल वालों से की। तब सभी ने देवर की बजाए युवती को ही डांट कर शांत कर दिया। इसके बाद वह सब कुछ सहती रही और कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

एक सितंबर 2022 को महिला के साथ सभी मारपीट की। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति, देवर, सास ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed