फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Omicron: Monitoring of 192 passengers, 205 will increase trouble

ओमिक्रॉन: 192 यात्रियों की निगरानी, 205 बढ़ाएंगे परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Omicron: Monitoring of 192 passengers, 205 will increase trouble
मुरादाबाद। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच विदेश यात्रा से लौटे 192 लोग जिला सर्विलांस टीम की निगरानी में हैं, जबकि विदेश से लौटे 205 लोगों से टीम का संपर्क नहीं हो सका है। इनके मोबाइल नंबर और पता गलत है। ऐसे में ये ‘लापता’ लोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में कोरोना के स्वरूप ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद विदेश यात्रा से लौटने पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट पर उनकी कोरोना की जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने पर क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में आठ दिन बाद दोबारा सैंपल कराया जा रहा है। शुक्रवार तक देश में ओमिक्रॉन के 32 केस मिल चुके हैं। दूसरी ओर, शनिवार तक जिले में विदेश यात्रा से लौटने वालों की संख्या 397 हो गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस टीम 192 यात्रियों से मोबाइल पर संपर्क कर लिया है। उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। हालांकि 205 यात्री ऐसे हैं, जिनसे टीम संपर्क स्थापित नहीं कर पाई है। इन यात्रियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। संबंधित पता भी गलत पाया गया। ऐसे में ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ये लापता लोग दूसरों को मुश्किल में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट से मिली सूची में दर्ज मोबाइल नंबर गलत या बंद होने से विदेश से लौटे यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पासपोर्ट के आधार पर जारी पता भी गलत मिल रहा है। गांव और मोहल्लों में संबंधित पते उस नाम का व्यक्ति नहीं मिल रहा है। - डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी
कोरोना की लड़ाई में समाज के दुश्मन नहीं योद्धा बनें
मुरादाबाद। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने विदेश यात्रा से लौटे लोगों से अपील की है कि वह कोरोना की लड़ाई में समाज के दुश्मन नहीं योद्धा बनें। सर्विलांस टीम के संपर्क में नहीं आए यात्री खुद आगे आएं। अगर किसी कारणवश उनका मोबाइल नंबर बंद है, तो वह कार्यालय में आकर सर्विलांस टीम से संपर्क करें। ऐसा करके वह अपने परिवार और मोहल्ले के लोगों को वायरस से सुरक्षित करेंगे।

लक्षण मिलने पर तत्काल वरना आठ दिन बाद सैंपल
मुरादाबाद। विदेश यात्रा से लौटने वालों में अगर कोई लक्षण मिलता है, तो उनका तत्काल सैंपल कराया जाएगा। वरना आठ दिन बाद सैंपल कराए जाने की गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed