{"_id":"645b557cd1fe530cb2028955","slug":"old-man-sleeping-in-cattle-shed-was-killed-by-a-bull-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पशुशाला में सो रहे बुजुर्ग को सांड़ ने पटका, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पशुशाला में सो रहे बुजुर्ग को सांड़ ने पटका, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 10 May 2023 01:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 May 2023 01:57 PM IST
सार
पशुशाला में सो रहे वृद्ध कल्लन (65) को सांड़ ने पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के नन्हू वाला गांव में बुधवार सुबह करीब पांच बजे पशुशाला में सो रहे वृद्ध कल्लन (65) को सांड़ ने पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े तो सांड़ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
कल्लन मूलरूप से भगतपुर के चांदपुर गांव निवासी थे। उनके बेटे जाकिर की नन्हूवाला में ससुराल है। मोहम्मद उमर ससुराल में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसके पिता कल्लन भी यहीं रहते थे। कल्लन रोज की रात मंगलवार रात भी पशुशाला में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे सांड़ पशुशाला में घुस गया और चारपाई पर सो रहे कल्लन को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे कल्लन की मौत हो गई। इसी दौरान बेटा मोहम्मद उमर घर से आ गया। उसने देखा कि सांड़ पशु शाला में घुसा हुआ है। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग भी आ गए। लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर दौड़े। इसी दौरान सांड़ जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन