{"_id":"628695d50cfbb520ab7cfd27","slug":"ohe-distubes-trains-were-late-city-news-mbd4286120180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई खराब होने से घंटो लेट चलीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई खराब होने से घंटो लेट चलीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी लाइन खराब होने के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। कोलकाता-जम्मूतवी, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत इस रूट की कई ट्रेनें देरी से चलीं। इसके अलावा हरिद्वार-देहरादून के बीच ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया। इसके चलते (12328) उपासना एक्सप्रेस 19:30 घंटे देरी से चली।
जनता एक्सप्रेस की देरी ने भी यात्रियों को खूब परेशान किया। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद यार्ड में भी मरम्मत कार्य किया गया। इसके चलते ट्रेन (15652) लोहित एक्सप्रेस चार घंटे रास्ते में खड़ी रही। इसके अलावा दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्विटर के जरिये अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाई लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रेनों में पीने के पानी की व्यवस्था न होने से गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों ने ट्रेनों के सही समय का एनाउंसमेंट न होने पर नाराजगी जताई। ज्ञात हो कि वर्तमान में रेलवे ट्रैक सुदृढ़ीकरण के लिए जगह-जगह ब्लॉक लेकर कार्य कर रहा है। इसके अलावा तापीय विद्युत संयंत्रों तक कोयला जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते भी यात्री ट्रेनें लेट हो रही हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि अंबाला मंडल में ओएचई खराब होने के कारण बृहस्पतिवार को कुछ ट्रेनें लेट हुईं।