फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   OHE broken, many trains had to be stopped midway

Moradabad News: ओएचई टूटी, बीच रास्ते रोकनी पड़ीं कई ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
OHE broken, many trains had to be stopped midway
मुरादाबाद। सिंभावली में रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) पर पेड़ गिरने के कारण तार टूट गया। इससे तीन घंटे तक मुरादाबाद-दिल्ली के बीच रेल संचालन प्रभावित रहा। इंटरसिटी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। आठ ट्रेनों में सफर कर रहे करीब 10 हजार यात्रियों को तीन घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




बीच रास्ते में ट्रेन रुकने के कारण यात्रियों को धैर्य जवाब देने लग। उन्होंने रेलवे पूछताछ सेवा 13 पर कॉल कर जानकारी ली। रेल मदद व एक्स पर पोस्ट के जरिये भी तमाम यात्रियों की शिकायतें रेलवे के पास आने लगीं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कि बृहस्पतिवार तड़के 3:20 बजे सिंभावली के पास ओएचई पर पेड़ गिरा। इसके कारण मुरादाबाद से दिल्ली अप लाइन बंद हो गई। डाउन लाइन से सिंगल ट्रैक व्यवस्था के जरिये ट्रेनों को गुजारा गया। रेलवे के टीआरडी विभाग की टीम भेजकर टूटे हुए तार को बदला गया। इसके बाद टावर वैगन की मदद से नई ओएचई संबंधित रेलखंड पर लगाई गई। तब जाकर सुबह 5:30 बजे के बाद रेल संचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन


इस बीच मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, गजरौला स्टेशनों पर लोग ट्रेनों के इंतजार में खड़े रहे। पूछताछ काउंटर से भी उन्हें ट्रेन के लेट होने की जानकारी तो मिली लेकिन यह पता नहीं चला कि ट्रेन क्यों लेट है। मुरादाबाद से गाजियाबाद व दिल्ली तक रोजाना नौकरी के लिए जाने वाले लोगों की ट्रेनें लेट हो गई। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक रेलयात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक ने बताया कि वह रोजाना अमरोहा नौकरी के लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस लोदीपुर स्टेशन के पास घंटे तक रोक दी गई। कैलसा स्टेशन पर नौचंदी व मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू को रोका गया। एक लाइन से ट्रेनें गुजरने के कारण दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में आने वाली ट्रेनें भी लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ये ट्रेनें रहीं प्रभावित

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम



14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस

14207 पद्मावत एक्सप्रेस



12229 लखनऊ मेल एक्सप्रेस

14241 नौचंदी एक्सप्रेस



15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

14007 सद्भावना एक्सप्रेस



15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed