{"_id":"657a1778585bdb782101f37d","slug":"officials-will-investigate-accidents-happening-at-spots-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-302504-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ब्लैक स्पॉट पर हो रही दुर्घटनाओं की जांच करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ब्लैक स्पॉट पर हो रही दुर्घटनाओं की जांच करेंगे अधिकारी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
शहर के ब्लैक स्पॉट पर हो रहे हादसों को लेकर डीएम ने चिंता जाहिर की। उन्होंने इसके समाधान के लिए अधिकारियों के साथ मंथन किया। ब्लैक स्पॉट पर हो रहे हादसों की जांच करने के लिए कहा। साथ ही हादसों को रोकने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दिए गए नए निर्देशों के तहत सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने मार्गवार सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की। बताया गया कि पिछले साल की तुलना में सड़क हादसों और मृतकों की संख्या कम हुई है, लेकिन 2021 की तुलना में मृतकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक के विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों के ब्लैक स्पॉट की समीक्षा की। डीएम ने सवाल किया कि ब्लैक स्पॉट ठीक हुए तो हादसे कैसे हो रहे हैं। इस मामले में कारणों की जांच अधिकारी करें। हादसों को रोकने के लिए आरटीओ और पुलिस प्रवर्तन की कार्रवाई तेज करें। सड़क पर अनुपयोगी विद्युत खंभे आवागमन में बाधक बन रहे हैं। रेलवे स्टेशन और हरथला रोड पर स्थिति गंभीर है। स्टेशन रोड पर 44 और हरथला में 82 खंभे मौजूद हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी एक सप्ताह में खंभों को हटाने की कार्रवाई करें। इसके अलावा हिट एंड रन के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर दिसंबर माह के अंत तक निस्तारण करने के लिए एडीएम सिटी को निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराते रहे। बैठक का संचालन लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवेद खां ने किया। इस दौरान एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एमडीए सचिव कंचनलता, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे, एआरटीओ आनंद निर्मल, जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन, डिप्टी सीएमओ हरीश कुमार, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता रोहित सिंह, टीएमयू के डायरेक्टर डॉ. एमपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार एवं अनुराधा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
टेबल टाॅप मामले की जांच होगी
कैलशा रोड स्थित एग्रीकल्चर स्कूल के बच्चों ने रोड पर टेबल टॉप मनाने की मांग की थी। इस मामले में संभल जिले के अभियंताओं ने रिपोर्ट भेजी कि काॅलेज के शिक्षक टेबल टॉप नहीं बनवाना चाहते हैं। डीएम ने इस मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता और एआरटीओ के नेतृत्व में एक टीम को जांच करने के निर्देश दिए।