फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Official work will be disrupted for three days from today

आज से तीन दिन ठप रहेगा सरकारी कामकाज

Wed, 10 Aug 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
Official work will be disrupted for three days from today
हड़ताल - फोटो : demo
 राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद का तीन दिवसीय हड़ताल की शुरूआत आज से होगी। अगले तीन दिनों तक सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा। हड़ताल में राज्य कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान दो दिनों तक तीन घंटे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहेगी। जबकि आखिरी दिन इमरजेंसी और पोस्टमार्टम छोड़ सभी सेवाएं ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद ने नौ सूत्रीय मांगाें को लेकर 10 अगस्त से प्रदेश व्यापी हड़ताल की घोषणा की है। परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप बडोला का कहना है कि हर बार प्रदेश सरकार वार्ता के बाद मांगें पूरी करने का आश्वासन देता है। लेकिन बाद में सरकार मुकर जाती है।
विज्ञापन


इस बार परिषद से जुड़े संगठन और कर्मचारी 10, 11 और 12 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सरकारी दफ्तरों पर तालाबंदी की जाएगी। कोई काम नहीं होगा। सरकारी अस्पतालों में शुरू के दो दिन सुबह आठ से ग्यारह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेगी। बारह अगस्त को सिर्फ इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवा चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed