फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   now you can go to market on two wheeler

Moradabad News: रूट डायवर्जन में बदलाव, अब दोपहिया वाहन से जा सकेंगे बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
now you can go to market on two wheeler
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार से तीन दिन के लिए शहर के मुख्य बाजारों में दो पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। हालांकि पहले दोपहिया वाहनों को भी बंद करने का प्लान बनाया गया था, लेकिन व्यापारी संगठनों की मांग पर पुलिस अफसरों ने रूट डायवर्जन में बदलाव कर दिया। चौपहिया वाहन, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, लोडर जीआईसी चौराहा, इंपीरियल चौराहा, गुरहट्टी चौराहा, तहसील स्कुल, एस कुमार चौराहा, बुध बाजार चौराहा, ताडीखाना, पत्थर वाला चौराहा (असालतपुरा) से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन चौराहों से दोपहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस तैनात रहेगी, जबकि सराफ बाजार और अन्य बाजारों में सुरक्षा के मद्देनजर पुरुष और महिला पुलिस कर्मी सादा वर्दी में तैनात रहेंगे। पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से शहर में जगह जगह अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




ये रहेगी व्यवस्था
- गुरहट्टी चौराहे से से टाउनहॉल की तरफ जाने वाले वाहन ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं आ जा सकेंगे। चारपहिया वाहनों की पार्किंग मंडल आयुक्त कार्यालय के पास और दोपहिया वाहनों की पार्किंग सब्जी मंडी स्थित जैन धर्मशाला में होगी।
विज्ञापन


- टाउनहॉल से मंडी चौक की तरफ, कार, ऑटो वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे।
- इंपीरियल चौराहा से बुधबाजार चौराहे की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा कार ऑटो हिंदू काॅलेज तक जा सकेंगे। इन वाहन की पार्किंग हिंदू काॅलेज में होगी।
- बुधबाजार से टाउनहॉल की तरफ दोपहिया वाहनों को छोड़कर ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग टाउनहॉल में सरकारी अस्पताल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ताड़ीखाना से बुधबाजार की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर ई-रिक्शा कार ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही आ सकेंगे।

- संभली गेट से मंडी चौक की तरफ से ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। ये वाहन संभली गेट से गलशहीद थाने से गलशहीद चौराहा होकर शहर क्षेत्र में जाएंगे।

- एस कुमार चौराहा से मंडी चौक की तरफ से ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग गोकुलदास डिग्री कॉलेज में की जाएगी।
- जामा मस्जिद की तरफ से मंडी चौक जाने वाले वाहन जीआईसी काॅलेज से आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी काॅलेज में होगी।
- शहर के कटरा नाज से अमरोहा गेट की तरफ ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही आ सकेंगे।
- असालतपुरा से अमरोहा गेट की तरफ बाइक स्कूटर, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही आ सकेंगे।


कांठ रोड के लिए ये रहेगी व्यवस्था
- कांठ रोड पर मधुबनी तिराहा से सांई मंदिर की तरफ ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास रहेगी।
- नवीन नगर तिराहे से ई-रिक्शा, कार, ऑटो नवीन नगर बाजार में अंदर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी।
- कांठ रोड पर पीएसी तिराहा से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed