फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Now the police investigation is based on the investigation report of the forensic team.

Moradabad News: अब फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की तफ्तीश

Mon, 24 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Now the police investigation is based on the investigation report of the forensic team.
ठाकुरद्वारा। आठवीं के छात्र सूरज की हत्या की गुत्थी चौथे दिन भी नहीं सुलझ सकी है। छात्र के परिजन हत्या बता रहे हैं जबकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। हालांकि अभी पुलिस को इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए घटना स्थल की फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

मोहल्ला वार्ड 22 लल्ला कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक रिंकू का पुत्र सूरज अपनी मौसी से मिलने गांव फरीदनगर गया था। वहां से वापस लौट रहा था उसके बाद उसे कुछ लोगों ने गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती कराने बाले उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। वहां से सूचना मिलने पर परिजन आकर उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर उनसे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिंकू ने पुलिस में अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में फरीदनगर निवासी तीन नामजद और दो ज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिंकू का कहना है उसके बेटे की हत्या करीब आठ माह पहले एक शादी समारोह में डीजे पर डांस के विवाद की रंजिश में की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सूरज की मौत गला दबाकर होने की जानकारी मिली है लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अभी तक सूरज की मौत दुर्घटना में होने की भी आशंका लग रही है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया है। दुर्घटना फरीदनगर रोड पर पशुपति की बंद कॉलोनी के पास होना बताया जा रहा है। यहीं पर फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट में आने में करीब 15 दिन तक का समय लग सकता है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से ही सूरज की मौत की गुत्थी सुलझने की संभावना है। मौके से मिले ट्रैक्टर और बाइक के पार्ट्स की भी फोरेंसिक जांच की जाएगी। वही सूरज के पिता रिंकू का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed