{"_id":"65e75cab5612a8668a0555cd","slug":"now-monitoring-the-city-with-drones-also-keeping-an-eye-on-social-media-moradabad-news-c-282-1-rmp1004-117465-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अब ड्रोन से शहर की निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अब ड्रोन से शहर की निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर
Tue, 05 Mar 2024 11:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अब और सतर्क हो गई है। पुलिस ने अब शहर से लेकर गांव तक ड्रोन के जरिए निगाह रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी है। मंगलवार को ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई।
लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के अनुसार पुलिस ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। अब शहर से लेकर गांवों तक पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। इसके लिए प्रत्येक थानाध्यक्ष को हर रोज अपने क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने का कहा है। माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित करते हुए इस पर कार्रवाई की जाए। मंगलवार को शहर के कई थानाक्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी। एसपी ने इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। साफ किया है कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण अभियान की भी समीक्षा की है, साथ ही पुलिस कर्मियों को हर परिस्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।